तेल संकट से जूझ रहे किसान, सिंचाई प्रभावित होने से फसल पर मंडराया खतरा
कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। इन दिनों डीजल और पेट्रोल की किल्लत ने आम ग्राहकों के साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो जाने से वाहन चालकों को एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ रहा है, जबकि जहां तेल उपलब्ध है, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। रविवार को रायपुर खास स्थित पेट्रोल पंप पर सैकड़ों वाहनों की भीड़ लगी रही। वहीं, ढोलहा स्थित पंप पर तेल समाप्त होने के कारण नो फ्यूल का बोर्ड लगा रहा।डीजल की कमी का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में लगी फसलों की सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले पंपिंग सेट और टंकियां पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से बंद पड़ी हैं। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलें सूखने लगी हैं और किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण इलाकों में किसान घंटों लाइन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.