तेल संकट गहराया, मेहदावल के कई पंप ड्राई
संतकबीरनगर, मई 12 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेहदावल नगर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। कंपनियों से समय पर आपूर्ति नहीं मिलने के कारण नगर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। कहीं पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं तो कहीं सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- जमा है अग्रिम राशि, फिर भी ड्राई हैं पंपईंधन की आपूर्ति की समस्या सोमवार को नगर क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों की स्थिति खराब रही। बाईपास मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम का पंप पूरी तरह ड्राई हो गया। वहीं एचपी के पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो चुका है। पेट्रोल भी सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को 100 से 200 रुपये तक का ही पेट्रोल मिल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.