नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत समेत तमाम देशों को रूसी और ईरानी तेल खरीद के लिए छूट की समयसीमा बढ़ा दी थी। पिछली समय सीमा 10 अप्रैल को खत्म हो रही थी जिसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं अब इस मामले में अमेरिका कड़े तेवर दिखा रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को कहा कि समुद्र में मौजूद रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि बढ़ाने की अमेरिका की कोई योजना नहीं है।अब नहीं बढ़ाई जाएगी छूट की समय सीमा बेसेंट ने साथ ही कहा कि समुद्र में मौजूद ईरानी तेल के लिए दी गई एक बार दी गई छूट को आगे बढ़ाने का सवाल ही नहीं उठता। बेसेंट ने 'एसोसिएटेड प्रेस' से कहा, 'ईरानियों के लिए छूट नहीं दी जाएगी।' उन्होंने कहा, ''हमने नाकाबंदी कर रखी है और वहां से कोई तेल बाहर नही...