वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान युद्ध के चलते निजी बसों, ट्रैवल्स और ट्रांसपोर्ट वाहनों को पूरा डीजल नहीं मिल पा रहा है। किसी पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को अगले दिन आने की बात कही जा रही है तो कहीं पांच छह घंटे बाद बुलाया जा रहा है।शहर या हाईवे के पेट्रोल पंपों पर यह सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने गैलन या ड्रम में आमलोगों को डीजल न देने का निर्देश दिया है। इसमें केवल शैक्षणिक संस्थान, होटल, अस्पतालों, नर्सिंग होम संचालकों को जनरेटर सेट के लिए डीजल की छूट है। लेकिन संबंधित संस्थानों के आईडी या लेटरहेड पर ही उपलब्धता हो रही है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को जमाखोरी को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.