वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। युद्ध के कारण कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की सूचना के मद्देनजर शुक्रवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 50 पेट्रोल पंपों की पड़ताल की। शहर से गांव तक पेट्रोल पंपों की पड़ताल के दौरान लगभग सभी जगह स्थिति सामान्य मिली।पिंडरा, सिंधौरा बाजार, अलईपुरा, सुंदरपुर, तरना समेत कुछ पेट्रोल पंपों पर ज्यादातर लोग दो पहिया, चारपहिया वाहनों में टंकी फुल करा रहे थे। सोशल मीडिया पर पेट्रोल की कमी का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग अफवाह से प्रभावित दिखे। इसके अलावा अमरा, अखरी, सुंदरपुर, चौकाघाट, महमूरगंज, लहुराबीर, दुर्गाकुंड, गोदौलिया, मलदहिया, जंसा बाजार, चंदुआ छित्तूपुर आदि क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही। रेलवे स्टेशन के सामने और रोडवेज बस अड्डे के पास के पेट्रोल पंपों पर औसत से ज्यादा भीड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.