रुडकी, मार्च 24 -- झबरेड़ा। एक किसान ने तेल की गुणवत्ता को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। किसान का आरोप था कि ट्रैक्टर में तेल डलवाने के तुरंत बाद उसका इंजन बंद हो गया। इससे उसने तेल में पानी होने की आशंका जताई। मंगलवार सुबह झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानकपुर आदमपुर निवासी किसान ने विरोध जताया और साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई किसान मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि तेल में कोई मिलावट नहीं थी, बल्कि ट्रैक्टर की टंकी में पहले से ही पानी मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...