नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली। भारत ने लगातार दो लाइसेंसिंग दौर में पेश किए गए गहरे और अति-गहरे समुद्र के 18 तेल एवं गैस ब्लॉक की बोली रूपरेखा में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत उत्पादक बेसिन के लिए राजस्व-साझा बोली को समाप्त कर दिया गया है, सरकारी अन्वेषण कंपनियों के विदेशी साझेदारों के लिए वित्तीय योग्यता मानदंडों में ढील दी गई है और बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दी गई है। इन बदलावों का मकसद भारत के तकनीकी रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण अपतटीय क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनियों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है। ये कंपनियां ऐसे संभावित क्षेत्रों की खोज के लिए जरूरी पूंजी, प्रौद्योगिकी और गहरे समुद्र में खुदाई की विशेषज्ञता लाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...