प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। इंडियन ऑयल और नगर निगम ने शनिवार को तेल पाइप लाइन पर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थी। दोनों विभाग की टीम कार्रवाई के लिए तैयार थी, लेकिन फोर्स नहीं मिलने के चलते इसे टाल दिया गया। बताते हैं कि अतरसुइया थाने की फोर्स को अभियान की जानकारी ही नहीं थी। ईद के पहले इंडियन ऑयल और नगर निगम ने तेल पाइप लाइन पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया था। विरोध और ईद को देखते हुए कार्रवाई रोक दी गई थी। फोर्स मिलने पर पुन: कार्रवाई शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.