प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। बरौनी-प्रयागराज पाइप लाइन पर निर्माणों का ध्वस्तीकरण दूसरी बार बीच में रोकना पड़ा। शास्त्रीनगर से बुधवार सुबह विरोध के बीच तेल पाइप लाइन पर चिह्नित निर्माणों को तोड़ते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और नगर निगम की संयुक्त टीम दोपहर बाद दरियाबाद की चौहद्दी में घुसी तो लोगों का विरोध बढ़ गया। ध्वस्तीकरण चल रहा था कि पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने आईओसी के महाप्रबंधक और नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी से बात की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व सांसद के पूछने पर नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर ध्वस्तीकरण हो रहा है। इसके बाद पूर्व सांसद ने आईओसी महाप्रबंधक से बातचीत के दौरान 50-60 साल पुराने मकानों के मालिकों को उचित मुआवजा देने की बात कही। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.