प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। दरियाबाद से करेली तक तेल पाइप लाइन के ऊपर निर्माणों का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सहयोग से गुरुवार सुबह करेली में शहनाई गेस्ट हाउस के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइप लाइन पर चल रही डेयरी, दीवारों को सबसे पहले तोड़ा। इसके बाद गेस्ट हाउस के पास निर्माणों को तोड़ा। नगर निगम और पीडीए की एक टीम ने दोपहर 12 बजे से सदियापुर में भी ध्वस्तीकरण शुरू किया। पहले दिन दो दर्जन से अधिक निर्माण तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.