तेल पर वैश्विक वर्चस्व की राजनीति पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को "तेल पर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई और भारत" विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तेल अब केवल ऊर्जा का स्रोत नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और सामरिक शक्ति का प्रमुख आधार बन चुका है। मुख्य वक्ता गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया (बहराइच) के प्रो. डी.आर. यादव ने कहा कि भारत ने संतुलित विदेश नीति के जरिए ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने ऊर्जा आत्मनिर्भरता, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य कुमार सिंह, कु. सीतू शुक्ला, कु. व्याख्या सक्सेना सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.