कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा में सोमवार की शाम एक 55 वर्षीय महिला अपने छोटे बेटे के साथ सरसो का तेल की पेराई कर रही थी। इस दौरान मशीन को चालू कर संचालक घर चला गया। इस बीच महिला मशीन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन उसे निजी साधन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटाई भरपुरवा के टोला हनुमानगंज निवासी 55 वर्षीय सुन्नरपति देवी अपने छोटे बेटे नंदन शर्मा के साथ गांव के कटाई भरपुरवा में सरसो का तेल की पेराई कराने शाम सात बजे गई थी। संचालक मशीन चालू कर किसी काम से बगल के घर में चला गया। इतने में सुन्नरपति की साड़ी खरी उठाते समय साप्ट में फंस गई। उसके स...