जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- झारखंड के दो प्रमुख तकनीकी संस्थानों आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और एनआईटी जमशेदपुर ने वैश्विक स्तर पर अपनी शोध क्षमता का लोहा मनवाया है। आईआईटी धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अजय मंडल को जमीन के भीतर बचे तेल को निकालने की आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में छठा स्थान मिला है। वहीं, एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसरों को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। दोनों संस्थानों की यह उपलब्धि झारखंड के लिए गौरव की बात है।तेल निकालने की तकनीक में प्रो. अजय मंडल भारत में नंबर-1 आईआईटी धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अजय मंडल को एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी (ईओआर) के क्षेत्र में 2026 की टॉप 1000 स्कॉलर रैंकिंग में दुनिया में छठा स्थान मिला है। जारी वेरिफाइड सर्टिफिकेट के अनुस...