तेल नहीं देने पर पंप कर्मी को पीटा, पेट्रोल पंप फूंकने की दी धमकी
बस्ती, मई 2 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मारने पीटने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शिवप्रकाश निवासी बनहा थाना कप्तानगंज ने बताया कि 30 अप्रैल को किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप राजाजोत कला पर कर्मचारी है। पेट्रोल का स्टॉक कम होने के कारण पेट्रोल नहीं दिया। इस कारण आवेदक को गाली देते हुए मारापीटा। पंप को फूंकने की धमकी दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिवप्रकाश की तहरीर पर सोनू पुत्र इब्राहीम, सोनू पुत्र बाबूराम और दुर्गा प्रसाद निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- दुकानदार की पिटाई मामले में तीन पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.