तेल डालने के विवाद में हुआ बलवा का केस
बस्ती, जून 17 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने विनय कुमार मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा की तहरीर चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। विनय कुमार मिश्रा का आरोप है कि दुबौलिया स्थित एक स्कूल पास डंपर में तेल डालने की बात पर फोन पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर विपक्षी दो चार पहिया वाहन से आए। वह वादी को मारपीट कर घायल किया और फोन तोड़ दिया। मारपीट में वह बेहोश हो गया। इस मामले में पुलिस ने अरविन्द यादव, जीतू यादव, गंगाराम यादव, घनश्याम यादव व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- बलवा करने के आरोप में सात पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.