मधुबनी, मार्च 26 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। शराब तस्कर अब पुलिस की नजरों से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला भैरव स्थान थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बुधवार की रात एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तेल के टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। टैंकर से 1733.76 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब मिला है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक छह चक्का तेल टैंकर में शराब की एक बड़ी खेप बिदेश्वर स्थान चौक की ओर से सकतपुर की ओर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती दल को तुरंत अलर्ट किया गया और चौक के पास घेराबंदी शुरू की गई। देर रात जब संदिग्ध टैंकर वहां पहूंचा, तो पुलिस टीम ने टैंकर को चारों ओर से घेरा, चालक स्थिति को भांप गया। अंधेरा गहरा होने और आसपास झाड़ियों का फायदा उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.