रुद्रपुर, मार्च 17 -- सितारगंज संवाददाता हरियाणा निवासी चालक तेल टैंकर लेकर फरार हो गया। वहीं, मामले में पुलिस ने पीड़ित वाहन स्वामी की शिकायत पर आरोपी चालक व हेल्पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।हल्द्वानी निवासी वाहन स्वामी सोमवीर सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से सोनीपत (हरियाणा) निवासी चालक मंजीत सिंह और रामपुर (यूपी) निवासी हेल्पर सोनू पाल उसके तेल टैंकर को आंवला डिपो से सितारगंज डिपो, फिर सितारगंज डिपो से मेरठ डिपो तक चला रहा था। 23 फरवरी को चालक मनजीत और हेल्पर सोनू ने बताया कि वह वाहन लेकर सितारगंज डिपो से मेरठ डिपो की ओर जा रहे हैं और फरार हो गए। दोनों से कई बार संपर्क किया गया लेकिन, किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आरोप लगाया कि सिडकुल, सितारगंज से दोनों उसके वाहन लेकर फरार हो गए हैं। वहीं, पीड़ित वाहन स्वामी ने दोनों आरोपियों की खोजकर...