तेल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल
बरेली, मई 19 -- आंवला। थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर में तहसील के समीप रहने वाले प्रदीप कुमार सोमवार दोपहर बाइक से अलीगंज अड्डे होते हुए बरेली जा रहा था। अलीगंज रोड पर सामने से आ रहे तेल डिपो के टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रदीप मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे बरेली अस्पताल ले गए। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार किशोर गंभीर, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.