पीलीभीत, जनवरी 10 -- पूरनपुर। सरकारी अध्यापक के घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। चपेट में आकर दो अन्य गाड़ियां और ई रिक्शा जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग से अध्यापक झुलस गए। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। आग लगाने की घटना पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज मे कैद हो गई। नगर के मोहल्ला बमनपुरी के रहने वाले प्रमोद पांडे पुत्र फतेहचंद पांडे सरकारी स्कूल में अध्यापक है। गुरुवार रात उनके घर के बाहर उनकी स्विफ्ट कार, विजय गुप्ता की बोलेरो और शुभम की बलेनो गाड़ी खड़ी थी। पास में ही खाली प्लाट में कई ई रिक्शा खड़े थे। रात लगभग एक बजे कंबल ओढ़ कर आए अज्ञात व्यक्ति ने बोलेरो गाड़ी पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसके बाद फरार हो गया। आग की चपेट में आकर पास में खड़ी स्वीफट और बलेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.