मथुरा, अगस्त 8 -- प्रयागराज में तेल चोरी के मामले में फरार मथुरा निवासी आरोपी रामहरि को राहत देने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। आरोपी कई वर्षों से फरार है। वादी का दावा है कि उस पर Rs.20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी को कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला निवासी मनवीर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र मे रामहरि को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने की शिकायत की है। पत्र में है कि प्रयागराज के थाना मांडा में तेल चोरी के मामले में धारा 379/380/285/427 भादंसं, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 3/4 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं 15/16 पेट्रोलियम एवं खनिज पाइपलाइन एक्ट में दर्ज मामले में मथुरा के राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला निवासी रामहरि वांछित है। मनवीर ने कहा है कि राहत के लिए रामहरि हाईकोर्ट...