कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर करीब दो सौ घरों की बत्ती गुल करने के मामले में कोखराज पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इसी के साथ आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।भरवारी क्षेत्र के परसरा में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इससे लगभग दो सौ घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार को आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई तो अवर अभियंता नन्हें लाल ने संविदा कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा। इस दौरान पता चला कि ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया गया है। अवर अभियंता का कहना है कि चोरों ने करीब चार सौ लीटर तेल चुराया है। इसकी विभागीय कीमत 50 हजार रुपये के आसपास है। बहरहाल, देर शाम गड़बड़ी दूर कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। इसी बीच जेई ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मुकदमा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.