चंदौली, अप्रैल 12 -- नियामताबाद। पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के समीप पुलिस ने तेल चोरी का भंडाफोड़ किया। मौके से डीजल और उपकरण सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर स्थित डिपो से डीजल लोड कर एक टैंकर अंबेडकरनगर के लिए जा रहा था। जिसे रेमा गांव के समीप खड़ा कर उसमें से अवैध रूप से डीजल निकाला जा रहा था। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां 50 लीटर डीजल, कुछ उपकरण जब्तकर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बाबत सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...