चंदौली, फरवरी 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चोरी-छिपे तेल कटिंग और चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वाराणसी की एसओजी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने किया। टीम ने खाली पड़े करकटनुमा मकान में छापा मारा। जहां डीजल से भरे टैंकर से तेल चोरी की जा रही थी। मौके से तीन युवक भी हिरासत में लिए गए हैं। वहीं, तेल चोरी करने वाले उपकरण, ड्रम और गैलन में भरे कई लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। पुलिस तीन टैंकरों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। जहां मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई में जुट गई। सूत्रों की माने तो लगातार इस क्षेत्र में डीजल पेट्रोल चोरी की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर वाराणसी क...