भभुआ, मार्च 22 -- पेज तीन की खबर तेल चुरा रहे चोर को पुलिस ने भेजा जेल भगवानपुर, एक संवाददाता। तेल चोरी के मामले में जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के निशांत राज श्रीवास्तव व प्रीतम मौर्य को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भगवानपुर के विक्की जायसवाल के दुकान से बीते शनिवार को 15 लीटर स्वास्तिक तेल चोरी कर एक अपाची बाइक से दोनो भाग रहे थे । भगाने के क्रम में ग्रामीणों ने दोनों चोर को पकड़ कर मारपीट करने के बाद स्थानीय थाना को सौप दिया। किराना दुकानदार द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि दोनों चोर के पास से एक अपाची बाइक जप्त किया गया है । दुकानदारों का कहना है कि यह चोर बहुत दिनों से कई दुकान से सामान चुराकर लेकर भागने का का...