भीलवाड़ा, अप्रैल 1 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस और फ्यूल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक रील्स बनाना 10 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी रील्स पोस्ट की थीं, जिनमें देश में गैस और ईंधन की कमी होने का दावा किया जा रहा था। इन वीडियो के जरिए लोगों में भ्रम और अफवाह फैलाने की कोशिश की गई।शेयर किया था भ्रामक कंटेट भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को ऐसे कई वीडियो मिले, जिनमें फ्यूल शॉर्टेज की गलत जानकारी दी जा रही थी। जांच में सामने आया कि 10 अलग-अलग अकाउंट्स से ये भ्रामक कंटेंट शेयर किया जा रहा था, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.