तेल-गैस खोज के लिए बोली की समयसीमा बढ़ी
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली। सरकार ने गहरे और अधिक गहरे समुद्री क्षेत्रों में तेल एवं गैस खोज के लिए बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने और बढ़ाकर 15 नवंबर, 2026 कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के मुताबिक, यह समयसीमा खुला क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) के दसवें और 11वें दौर के तहत बोली के लिए रखे गए गहरे और अधिक गहरे समुद्री क्षेत्रों के लिए बढ़ाई गई है। इन क्षेत्रों के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख पहले 17 सितंबर, 2026 तक बढ़ाई गई थी। यह इस समयसीमा का एक और विस्तार है। हालांकि डीजीएच ने समयसीमा बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.