नई दिल्ली, मार्च 23 -- iran israel war: पश्चिम एशिया के युद्ध का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है। लगभग सभी देश ऊर्जा संकट के मुहाने पर हैं। लेकिन बिहार के कई परिवारों के लिए यह संकट थोड़ा निजी हो गया है। यहां पर कई गांव ऐसे हैं, जहां से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाते हैं। अब, जबकि वहां पर युद्ध शुरू हो चुका है, तो यह लोग भी वहां फंस गए हैं। घर में सेहरा तैयार है, बाराती तैयार हैं, निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं। कारें, बसें, होटल और कैटरिंग सब कुछ बुक हो चुका है। बस दूल्हा वहां दूसरे देश में फंसा हुआ है। बिहार के ऐसे ही एक युवा हैं मिनहाज, जो कुवैत में काम करते हैं। वह भी इस समय होर्मुज स्ट्रेट पर फंसे हुए हैं। जल्दी ही उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उनका लौटना आसान नजर नहीं आ रहा है। जैसे...