नई दिल्ली, जून 18 -- अमेरिका- ईरान में समझौता होने के बाद भी दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होने में महीनों लग सकते हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यह संकट रातों-रात खत्म नहीं होगा और बाजार को पूरी तरह पटरी पर लौटने में अभी कई महीनों लग सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की पोत से ढुलाई, साफ करने की प्रक्रिया की धीमी रफ्तार और समुद्री रास्ते की सुरक्षा को लेकर बना अविश्वास इसकी मुख्य वजहें हैं। युद्ध के कारण पिछले तीन महीनों से कच्चे तेल से लदे दर्जनों पोत फारस की खाड़ी में फंसे हैं। पहले इन फंसे हुए पोत को बाहर निकाला जाएगा, जिसके बाद ही नए पोत को अनुमति मिल सकेगी। इन कारणों से आपूर्ति सामान्य होने में लगेगा समय यह भी पढ़ें- होर्मुज में ईंधन से लदे पोतों की हलचलत तेजसुरक्षा और बीमा का डर 1-सुरक्षा और बीमा का डर: ...