नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत को तेल खरीद की अनुमति देने के ऐलान करने वाले अमेरिका के रुख में इधर बदलाव दिखा है। अब अमेरिका की तरफ से यह कहा जा रहा है कि दुनिया के ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए हम अपने अन्तरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकतवर अर्थव्यवस्था है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हम दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक, उपभोक्ता और शोधक के साथ मिलकर दुनिया के ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरों को खत्म कर रहे हैं। यह एक साझा मकसद है जिसके लिए हम सब काम कर रहे हैं। इस लक्ष्य को साझा करने वाले वैश्विक भागीदारों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.