निज प्रतिनिधि, मार्च 26 -- पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से बिहार में उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले में यूपी बॉर्डर से लगे पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों, किसानों और आम लोगों की लंबी लाइनें लग गईं। लोग तेल लेने के लिए तेज धूप में भी घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई जगहों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, ईरान और मध्य-पूर्व देशों में युद्ध से आए संकट के बाद पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत की लगातार अफवाहें फैल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लोग रसोई गैस को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और उसकी आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता उन्हें सताने लगी है। पश्चिम चंपारण जि...