नई दिल्ली, मार्च 2 -- ईरान और अमेरिका के बीच यु्द्ध छिड़ा हुआ है। खाड़ी देश भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सबके बीच तेल की कीमतों को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्रीय तेल मंत्रालय ने सोमवार को इसको लेकर बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि सभी अहम पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स वाजिब कीमतों पर उपलब्ध हो जाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया है कि सरकार मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण पैदा हो रहे हालात की निगरानी कर रही है। यह बयान कच्चे तेल, संशोधित पेट्रोलियम गैस और अन्य उत्पादों की आपूर्ति की समीक्षा के लिए कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आया है। कितना तेल आयात करता है भारतभारत अपने कच्चे तेल की जरूरत का 88 फीसदी और प्राकृतिक गैस की जरूरत का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। इस आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.