नई दिल्ली, मार्च 26 -- जब दुनिया के तमाम देशों में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे हैं, तब भारत भला कैसे अछूता रह सकता है? पिछले दिनों भारत में प्रीमियम पेट्रोल और व्यावसायिक डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी, लेकिन अब एक बड़ी निजी तेल आपूर्ति कंपनी ने पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी का यह फैसला सरकारी हिस्सेदारी वाली तेल कंपनियों के लिए एक संकेत है। कोई दोराय नहीं, तमाम तेल कंपनियां कच्चे तेल के भाव बढ़ने से बहुत दबाव में हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल के भाव में लगभग दोगुने की वृद्धि हो चुकी है। भारत में यह सुखद संयोग ही है कि पेट्रोल, डीजल के खुदरा दाम पर खास फर्क नहीं पड़ा है। सामान्य रूप से इसके लिए चार राज्यों व...