नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- ईरान और अमेरिका में जंग फिर से तेज हो गई है। मंगलवार रात मिसाइलों की बारिश के चलते बुधवार सुबह से ही कच्चे तेल के रेट में आग लगी हुई है। ब्रेंट क्रूड फिर से 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच कर अब 100 डॉलर के बेहद करीब है। पिछले 3 दिन में कच्चे तेल के दाम में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी हुए अब 6 महीने से अधिक हो गए हैं। इस बीच कच्चे तेल के दाम 126 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचाई तक भी पहुंचे और दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम ढाई गुना तक बढ़ गए। अभी 31 अगस्त 2026 तक के अपडेट सामने आए हैं। आइए देखें युद्ध के दौरान अब किस देश में कितना महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजल?पड़ोसी देशों के लोगों पर पेट्रोल-डीजल की मार अगर अपने अन्य पड़ोसियों की बात करें तो पाकिस्तान में इस अवधि...