नई दिल्ली, जुलाई 29 -- पिछले तीन दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बाद मंगलवार को WTI में तेजी दिखी जबकि, ब्रेंट क्रूड 4.27 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 84.09 डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, अभी बाजार पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और आगे का रास्ता अभी भी टेढ़ा नजर आ रहा है। इन तीन-चार दिनों में ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर से 84 डॉलर के बेहद करीब आ गया है। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले की तरह स्थिर हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं आया है। अगर कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर के आसपास आकर स्थिर हो जाता है तो पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी होने के चांस बढ़ जाएंगे। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बढ़ती उम्मीदें हैं। मध्य पूर्व में यह संघर्ष अब अपने छठे महीने में प्रवेश कर चुका है और निवेशकों को ल...