चंदौली, अप्रैल 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते रविवार की शाम टैंकर से तेल चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि बीते शनिवार को एक टैंकर भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन टर्मिनल से डीजल भरकर जा रहा था। रेमा गांव के समीप उसकी सील तोड़कर डीजल की चोरी की जा रही थी। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया था।मौके से टैंकर, एक प्लास्टिक की बाल्टी में 8 लीटर डीजल, पाइप और कुछ उपकरण पाए गए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी जिला पूर्ति विभाग को दी थी। सूचना पर पहुंची पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक रेमा गांव निवासी शोएब अहमद और प्रद्युमन को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.