नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- कच्चे तेल की आग से दुनिया भर के शेयर बजार झुलस रहे हैं। आम निवेशकों से लेकर बड़े अरबपतियों तक की संपत्ति इस आग में स्वाहा हो रही है। बुधवार को भारत के मुकेश अंबानी से लेकर अमेरिका के एलन मस्क तक के नेटवर्थ में भारी कमी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 1.26 अरब डॉलर घटकर 84.8 अरब डॉलर रह गया है। दूसरी ओर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की दौलत में 3.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। उनका नेटवर्थ अब 112 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अडानी के शेयरों में तेजी की वजह से उनका नेटवर्थ बढ़ा, जबकि रिलायंस के शेयर गिरने से अंबानी को नुकसान उठाना पड़ा। बता दें अडानी ग्रुप का बेंचमार्क स्टॉक अडानी एंटरप्राइजेज बुधवार को 5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3104.20 रुपये पर बंद हुआ। ज...