फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। साहब.. कमाई स्थिर है और महंगाई बेलगाम, अब घर चलाएं या दफ्तर जाएं... पेट्रोल-डीजल में Rs.तीन और सीएनजी में दो रुपये की बढ़ोतरी पर यह तल्ख प्रतिक्रिया उस आम आदमी की है, जिसकी जेब पर सीधा असर पड़ा है। सड़कों पर खड़े वाहन चालक हों या रसोई संभालती गृहणियां, हर कोई सरकार के इस फैसले से आहत और आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि तेल के दाम बढ़ने से सिर्फ सफर महंगा नहीं हुआ बल्कि ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने के डर से अब राशन और सब्जी की कीमतों ने भी डराना शुरू कर दिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों में अपनी बचत खोने का डर है तो छोटे व्यापारियों को ग्राहक टूटने की चिंता सता रही है। यह पीड़ा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल दौरान देखने को मिली। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : रसोई तक पहुंची महंगाई : खाद्य पदार्थ भी महंगेघर से बाजार तक महंगाई क...