तेल की मची लूट; मदद छोड़ बाल्टी लेकर पहुंचे लोग, ट्रेलर-ट्रक की टक्कर से सड़क पर फैला ऑयल
बहराइच, मई 23 -- बहराइच जिले के नानपारा -लखीमपुर हाईवे के रायबोझा पुल के पास शुक्रवार दोपहर में बेकाबू रफ्तार के चलते ट्रेलर और ट्रक में आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर एक वाहन में फंसकर खलासी की मौत हो गई। उसका शव लटका रहा। तमाशबीन पीड़ितों की मदद के बजाय कड़ुआ तेल लूटने में जुटे रहे। कुछ रील बनाते रहे। मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के रायबोझा गांव के पास स्थित पुल पर शुक्रवार दोपहर लखीमपुर की ओर से आ रहे पत्थर गिट्टी लोड ट्रेलर की विपरीत दिशा से आ रहे सरसो तेल लोड ट्रक से भिड़ंत हो गई।मानवता हुई शर्मसार, तेल लूटने की लगी होड़ ट्रेलर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते ट्रैलर के खलासी की केबिन में फंसकर मौत हो गई। जबकि ट्रक में लोड सरसो के तेल के पीपे टूटने से तेल बहने लगा। दुर्घटना होते ही दौड़े लोगों में अधिकांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.