लोहरदगा, मई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सभी अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों, प्रखण्ड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आम लोगों की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के ...