नई दिल्ली, मार्च 9 -- ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बढ़ती ईंधन कीमतों को काबू में करने के लिए कई आपातकालीन उपायों की समीक्षा कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस के अधिकारी तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी से निपटने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बढ़ती ईंधन लागत से अमेरिकी उपभोक्ताओं और कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता बढ़ गई है, खासकर ऐसे समय में जब नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। चर्चा में शामिल प्रमुख प्रस्तावों में जी7 देशों के रणनीतिक तेल भंडार से संयुक्त रूप से कच्चा तेल जारी करने का विकल्प भी शामिल है। अमेरिकी अधिकारी वैश्विक आपूर्ति पर दबाव कम करने ...