संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। मांग के अनुरूप तेल की आपूर्ति न होने से मेहदावल के तीन प्रमुख पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें संचालकों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया है। इसके बावजूद वर्तमान समय में आपूर्ति बाधित होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। डीलरों का कहना है कि एडवांस भुगतान करने के बाद भी कंपनियां मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। बाईपास मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर दोनों ईंधन खत्म हो जाने से पंप पूरी तरह बंद हो गया है और कर्मचारी वापस घर लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.