बदायूं, अप्रैल 25 -- बदायूं। मंडप की दावत में कढ़ाई के पास बैठे व्यक्ति पर मारपीट के दौरान गर्म तेल की कड़ाई पलटकर झुलसाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव का है। यहां शिवराज पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को उनके घर पर बेटे प्रवेंद्र के मंडप की दावत चल रही थी। इसी दौरान उनके भाई मनोहर लाल पूड़ी बनाने के लिए तेल की कढ़ाई के पास बैठे थे। शाम करीब आठ बजे गांव के ही रहने वाले राजेंद्र, रामपाल पुत्रगण शिवलाल, केशव और भानु पुत्र राजेंद्र वहां पहुंचे और मनोहर लाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट में चार पर मुकदमा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.