तेल कीमतों पर भड़के व्यापारी, टैक्स में राहत की उठाई मांग
शाहजहांपुर, मई 21 -- शाहजहांपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताई है। बुधवार को महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से ईंधन पर लगाए जा रहे टैक्स में तत्काल कटौती की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर बाजार, माल ढुलाई और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ रही है। बैठक में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार वैश्विक संकट जैसी चुनौती का सामना कर रही है, लेकिन इसका पूरा आर्थिक बोझ व्यापारियों और आम जनता पर डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके महंगे होने से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.