चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में ईंधन की कमी होने की आशंका पर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी वाहनों की भीड़ पेट्रोलपंपों में लगी रही। अभी तक सौ-दौ सौ रुपये का पेट्रोल बाइकों में डलवाने वाले ज्यादातर लोगों ने टंकियां फुल करा डालीं। इसी तरह खेती का दौर चलने की वजह से किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ ही अलग से गैलन व ड्रमों में भी डीजल भरवाकर रखना शुरु कर दिया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जिले में ईंधन की कमी नहीं है। लगातार पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति हो रही है। डीएम ने ऑयल कंपनियों को पत्र भी लिखा है।एक दिन पहले सोशल मीडिया में ईंधन की कमी होने का मैसेज वायरल होने के बाद पेट्रोलपपों में वाहनों की भीड़ जुटने लगी थी। यही स्थिति दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिली। इस भीड़ की वजह से पेट्रोलपंपों में बिक्री की स्थिति सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.