चंदौली, मार्च 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते शनिवार की देर शाम वार्ड नंबर 16 से तेल कटिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। तत्पश्चात पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों अलीनगर के बिछड़ी वार्ड में टैंकरों से अवैध रूप से तेल निकालकर बेचने का कारोबार करने वालों के खिलाफ एडीजी के निर्देश पर छापेमारी हुई थी। जिसमें कुछ आरोपी मौके पर पकड़े गए थे। जिनके पास से करीब 950 लीटर डीजल, टैंकर से तेल निकालने के उपकरण आदि सामान मिले थे।उक्त मामले में अलीनगर वार्ड नंबर 9 निवासी आरोपी प्रमोद चौहान फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और दो हजार दो सौ रुपए बरामद हुए है...