फरीदाबाद, मार्च 24 -- पलवल संवाददाता। हथीन थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर पुलिस की घेराबंदी और गाड़ी का टायर फटने के बाद वाहन को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर फरार हो गए। हथीन थाना पुलिस ने बोलेरो बरामद कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सापनकी गांव निवासी जाकिर हुसैन ने बयाया की वह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में चालक के पद पर कार्यरत हैं वह भंगूरी से उमराला (हरियाणा-यूपी बॉर्डर) तक तेल पाइपलाइन की सुरक्षा और चेकिंग का कार्य करता हैं। रात के समय जाकिर ने अपनी बोलेरो गाड़ी भंगूरी पाइपलाइन के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। वह कुछ देर के लिए नीचे उतरे और चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई। इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर बोलेरो लेकर फरार हो गए। तुरंत डायल 112 पर पुलिस को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.