लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को 'संरक्षण क्षमता महोत्सव' (सक्षम) 2025-26 की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस पखवाड़े का उद्घाटन किया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ईंधन संरक्षण और हरित ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित तेल उद्योग के प्रतिनिधियों, शिक्षकों और लगभग 300 स्कूली बच्चों को 'सक्षम' की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने के लिए तेल और गैस की बचत अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद करते हुए ऊर्जा संरक्षण के छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी तरीके भी साझा किए। कार्यक्रम की मेजबान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.