गुमला, मई 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब गुमला जिले में भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच शनिवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार तीसरे दिन वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में बेचैनी साफ नजर आई। सुबह से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की कोशिश करते दिखे। इसके चलते कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जबकि कई जगह सीमित मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध कराया गया।स्थिति यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम पदार्थों के लिए पंप पर दिखी भीड़, लगी लंबी कतार को देखते हुए पंप संचालकों ने गैलन में डीजल देने पर सख्ती बरतनी शुरू कर द...