लखनऊ, जनवरी 19 -- साइबर टेक ग्लोबल तेल अवीव-2026 सम्मेलन में इस बार भारत और खासकर उत्तर प्रदेश की साइबर क्षमताओं को पूरी दुनिया देखेगी। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 26 से 28 जनवरी 2026 तक इज़राइल के तेल अवीव में आयोजित होगा, जिसमें यूपी के साइबर एक्सपर्ट्स भारत की तकनीक और अनुभव साझा करेंगे। भारत से दो दिग्गज विशेषज्ञ इस सम्मेलन में मुख्य मेंटर के रूप में शामिल होंगे। इनमें भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक माधवन उन्नीकृष्णन नायर और उत्तर प्रदेश के प्रो. त्रिवेणी सिंह शामिल हैं। दोनों विशेषज्ञ दुनिया के शीर्ष साइबर वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं के सामने साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और अपनाई जा रही तकनीक को प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, जापान, स्पेन, इटली, इंग्लैंड, जर्मनी, साइप्रस, रोमानिया, फिलीपींस, यूएई, बेल्जियम, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.