नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- फ्लाईदुबई की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को एक महीने भी नहीं बीते और अब एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां तेल अवीव से उड़ान भरने वाले ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान बम होने की सूचना मिली। इसके बाद आनन-फानन में विमान को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। जानकारी के मुताबिक बम की खबर मिलने ही अफरा मच गई। बुल्गारिया के परिवहन और संचार मंत्रालय के मुताबिक यह घटना एयरबस A320 विमान के साथ हुई। विमान तेल अवीव से वियना के लिए रवाना हुआ था। हालांकि रास्ते में मचे हड़कंप के बाद इसे सोफिया में उतारना पड़ा। रिपोर्ट्स का मुताबिक विमान में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भाषण देने वियना जा रहे लिफ भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- झूठा हाईजैक अलर्ट, ...